Saturday, June 7, 2025
Saturday, June 7, 2025
Homeहरियाणानूंह में ईद पर दो पक्षों में झगड़ा: 7 लोगों को...

नूंह में ईद पर दो पक्षों में झगड़ा: 7 लोगों को आई चोट,महिलाओं के फोटो वायरल करने का आरोप,नमाज पढ़कर लौट रहे थे – Nuh News



नूंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने पहुंचे घायल।

हरियाणा के नूंह जिले के बुराका गांव में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक पक्ष के करीब सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष से भी कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। झगड

.

महिलाओं के फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप

झगड़े में घायल हुआ एक पक्ष इलाज करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूंह पहुंचा,जहां से कुछ लोगों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर तो कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया। झगड़े में घायल हुए बुराका निवासी हनीफ ने बताया कि उनके पड़ोस के रहने वाले कुछ शरारती युवक सोशल मीडिया पर रील बनाते हैं। आरोप है कि जब उनकी परिवार की महिलाएं शाम को जंगल में घूमने के लिए जाती है तो उक्त युवक रास्ते में महिलाओं की वीडियो और फोटो अपने फोन में कैद कर लेते है और उन्हें सोशल मीडिया पर डालते हैं। कई बार उन्हें समझाया गया,लेकिन उक्त लोग नहीं माने। बीते दिन इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में काफी कहासुनी हुई।

ईद की नमाज के बाद हुआ झगड़ा

हनीफ ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ ईद की नमाज पढ़कर घर जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में पड़ोस के ही रहने वाले ताहिर,अजरूद्दीन,साजिद और आबिद सहित करीब 15 से 20 लोगो ने उन्हें घेर लिया। आरोपी अपने साथ लाठी डंडा लेकर आए थे। आरोप है कि पहले तो आरोपियों ने उनके ऊपर पथराव किया बाद में लाठी डंडों से मारपीट की। जिसमें उनके 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़े की सूचना किसी ने पुलिस को दी,जिसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मामले को शांत कराया गया। पुलिस के पहुंचते ही स्थिति नियंत्रण में आ गई।

पुलिस को नहीं मिली शिकायत

आंकेडा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि झगड़े की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस टीम ने जल्दी ही स्थिति को नियंत्रण में कर लिया था। झगड़ा करने वाले एक ही गांव के लोग हैं। झगड़े में दोनों पक्षों के लोगों को चोटे लगने की जानकारी भी है। अभी पुलिस को किसी भी पक्ष की तरफ से शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular