Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeबिहारबैंक अधिकारी के घर से 40 लाख की संपत्ति चोरी: चाचा...

बैंक अधिकारी के घर से 40 लाख की संपत्ति चोरी: चाचा के श्राद्धकर्म में पूरे परिवार के साथ गए थे धनबाद, पड़ोसियों ने दी घटना की जानकारी – Begusarai News


बेगूसराय में बैंक अधिकारी के घर में चोरी हुई है। पीड़ित अपने चाचा के श्राद्धकर्म में गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर करीब 40 लाख रुपए की ज्वेलरी चोरी कर ली। घटना की सूचना पर नगर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

.

डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल की जांच-पड़ताल की है। घटना के संबंध में पीड़ित ज्योति कुमार ने बताया कि मैं स्टेट बैंक में जॉब करता हूं। चाचा धनबाद में रहते थे, जिनका निधन हो गया। चाचा के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए हम लोग सपरिवार 5 जून को धनबाद गए थे।

आज सुबह में पड़ोसी से जानकारी मिली कि आपकी छत वाले गेट का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलने के बाद वहां से चले और दोपहर में यहां आए तो छत के गेट का ताला टूटा हुआ था। एक रूम भी खुला हुआ था। घटना नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड तिलक नगर की है।

इसी गोदरेज से हुई है चोरी।

मां, बहन और पत्नी की ज्वेलरी चुरा ली

पीड़ित ने कहा कि चोरों ने गोदरेज से करीब 40 लाख रुपए की ज्वेलरी चुरा ली। अन्य सामानों को भी उलट-पुलट कर दिया, लेकिन कुछ और नहीं लिया है। चोरों ने मेरी बहन, मां और पत्नी की ज्वेलरी गायब कर दी है।

जिसमें बहन का सोने की हार, 5 अंगूठी, 4 चूड़ी, 1 मांग टीका, 1 नथिया, 1 चेन, 1 सेट कान की बाली और 1 पीस टॉप ले गए।

मां की ज्वेलरी में 9 हसुली, 1 कमरधनी, 2 टीका, 2 नथुनी, बाली टॉप्स, चूड़ी चोरों ने लिया है। जबकि पत्नी का नोज पीस, अंगूठी, लॉकेट, 2 झुमके, 1 नाक वाली, एक ढोलना और एक मंगलसूत्र ले गए।

चोरों ने गोदरेज में ही रखा चांदी के 4 पायल, 7 बिछिया, 35 सिक्का, मछली सहित अन्य ज्वेलरी गायब की। घर में रखा सैमसंग कंपनी का मोबाइल भी बदमाशों ने चोरी कर ली है। अन्य सामान तितर-बितर कर दिया। हालांकि घर में कैश नहीं था, कागज भी सुरक्षित है।

जांच-पड़ताल की जा रही है

नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही नगर थाना की गश्ती टीम और डायल-112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड भी घटनास्थल की जांच के लिए पहुंची। आवेदन के आलोक में जांच-पड़ताल की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular