Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeमध्य प्रदेशविदिशा में इकलौते बेटे ने किया आत्महत्या का प्रयास: नशे में...

विदिशा में इकलौते बेटे ने किया आत्महत्या का प्रयास: नशे में धुत युवक ने खाया जहर, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत – Vidisha News



विदिशा के नागपिपरिया गांव में एक 23 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

.

मृतक की पहचान विवेक तिवारी के रूप में हुई है। वह गांव के बाहर मुख्य सड़क पर किराना दुकान चलाता था। साथ ही परिवार की डेयरी में दूध का काम भी संभालता था।

नशे की हालत में घर आया, बोला- जहर खा लिया परिजन जयप्रकाश तिवारी के अनुसार, विवेक नशे की हालत में घर आया। उसने बताया कि उसने जहर खा लिया है। परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टरों ने उसे भर्ती किया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

विवेक घर का इकलौता बेटा था। वह पिता के काम में हाथ बंटाता था। आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण या सुसाइड नोट नहीं मिला है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular