Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeबिहारपंचायती के दौरान फायरिंग में युवक की मौत: बुआ के घर...

पंचायती के दौरान फायरिंग में युवक की मौत: बुआ के घर जमीन विवाद सुलझाने पहुंचा था; नशे में चाचा ने मारी गोली, गांव में तनाव – Sasaram News


रोहतास में शनिवार को जमीन विवाद सुलझाने को लेकर पंचायत बैठी। पंचायत के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई। इसमें जयप्रकाश यादव (20) नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है।

.

घटना अकोढीगोला थाना क्षेत्र के बेलागढ़ गांव की है। बताया जा रहा है कि जयप्रकाश अपने चाचा गांधी यादव के साथ बुआ के गांव आया था। यहां पंचायत बुलाई गई। पंचायती के दौरान नशे में गांधी यादव ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इसमें एक गोली जयप्रकाश के सीने में जा गली, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं, सुग्रीव कुमार नामक युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में वह अस्पताल से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी ली। SP रोशन कुमार ने बताया कि ‘मृतक युवक के चाचा ने फायरिंग की है। उसे गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।’

घटना के बाद बेलागढ़ गांव में तनाव का माहौल

दोनों पक्षों में विवाद, 5-6 राउंड फायरिंग हुई

ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में दोनों पक्षों में विवाद हुआ और 5-6 राउंड फायरिंग हुई। गोलीबारी के बीच लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

मृतक के चचेरे भाई अमित कुमार के मुताबिक, जयप्रकाश अपनी बुआ के ससुराल बेलागढ़ गांव में पंचायती के लिए पहुंचा था। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में तनाव बढ़ा, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। फायरिंग के दौरान जयप्रकाश के सीने में गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

जमीन विवाद में हुई हत्या

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। नोखा थाने की पुलिस ने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है।

रोहतास SP रोशन कुमार ने बताया कि, ‘बेलगढ़ी में सुरेंद्र यादव और विनोद यादव में पहले से विवाद चल रहा था। इसी मामले में सुरेंद्र यादव का साला गांधी यादव अपने साथ भतीजे जयप्रकाश समेत चार लोगों को लेकर आया था।’

जयप्रकाश की मौत के बाद गांधी यादव ने उसका शव लेकर गांव में रख दिया और अफवाह फैलाई कि अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।’

घटना में शामिल लोगों को तलाश रही पुलिस

पुलिस इस संबंध में पंचायत में शामिल गांववालों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। ASP किरण कोटा ने बताया कि, ‘घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जयप्रकाश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सन्नाटा पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

——————

ये भी पढ़ें…

पटना में दिनदहाड़े 3 गोलियां मारकर युवक की हत्या,VIDEO:हर फायर के बाद गोली लोड करता रहा बदमाश; बगल से गुजरते रहे लोग, मदद नहीं की

पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े कुंदन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना चागड़ मोड़ पर हुई है। जिस जगह ये वारदात हुई वो थाने से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है। हत्या की पूरी वारदात पास ही लगे CCTV में कैद हुई है। पूरी खबर पढ़िए



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular