Sunday, June 22, 2025
Sunday, June 22, 2025
Homeमध्य प्रदेशदेवास में युवक पर चाकू से हमला: पेट और पैर में...

देवास में युवक पर चाकू से हमला: पेट और पैर में चोट लगी, इंदौर रेफर; 4-5 लोगों ने किया वार – Dewas News


देवास में शनिवार शाम को सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट के पास एक युवक पर 4-5 लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक की पहचान सिलावटी गांव निवासी अरुण बघेल के रूप में हुई है।

.

हमले में अरुण के पेट और पैर में चाकू से चोट आई है। उसे पहले स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल निजी अस्पताल पहुंचा और घायल के परिजनों से चर्चा की गई।

हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं: सीएसपी सीएसपी दीशेष अग्रवाल ने बताया कि घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। पुलिस द्वारा मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जाएगी। हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस पूछताछ के बाद ही वारदात का कारण सामने आ सकेगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular