Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeउत्तर प्रदेश‘कूड़ा रोकने को सीसामऊ नाले के पास बनाएं दीवार’: प्रमुख सचिव...

‘कूड़ा रोकने को सीसामऊ नाले के पास बनाएं दीवार’: प्रमुख सचिव में TSH में की बैटिंग; स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट शासन को भेजने के निर्देश – Kanpur News


पालिका स्टेडियम का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव साथ में महापौर प्रमिला पांडेय

शनिवार शाम शहर आए प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा की।

.

शहर के प्रमुख सीसामऊ नाले को देखने भी प्रमुख सचिव पहुंचे, जो पूरी तरह टेप मिला। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नाले के पास एक दीवार बना दी जाए जिससे गंगा नदी में कूड़ा न जाने पाए।

अधिकारियों संग बजट, आमदनी पर की चर्चा उन्होंने महापौर प्रमिला पांडेय के साथ टीएसएच का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पालिका स्टेडियम के नए मैदान में बैटिंग भी की और महापौर के साथ कोर्ट में भी हाथ आजमाएं। प्रमुख सचिव ने कहा कि इस तरह के प्रोजेक्ट को बनाकर भेंजे। यहां अधिकारियों के साथ उन्होंने बजट और आमदनी पर भी चर्चा की।

खेल क्रिया-कलापों को गहनता से परखा प्रमुख सचिव ने पालिका स्टेडियम में बने द स्पोर्ट्स परिसर में संचालित होने वाली खेल-क्रिया कलापों का गहन निरीक्षण किया। प्रत्येक दिवस, नियमित रूप से आयोजित होने वाले खेलों के विषय में जानकारी ली। यह भी देखा गया की इन क्रीड़ा क्रियाओं से किस प्रकार कानपुर के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

अधिकारियों को दिशा निर्देशित करते प्रमुख सचिव

अमृत योजना के कार्यों की समीक्षा की कानपुर शहर में युवाओं को स्पोर्ट्स के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्पोर्टस के और अन्य उपयोगी प्रोजेक्ट तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए, जिससे स्वीकृति दी जा सके।

प्रमुख सचिव ने अमृत योजना के तहत हो रहे कार्यों की जल निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। जल निगम द्वारा डाली जा रही पाइपलाइन का निरीक्षण भी उन्होंने किया।

विकास कार्यों सुरक्षा बरतने के निर्देश जहां मौके पर खोदाई का कार्य होता पाया गया। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों के दौरान सुरक्षात्मक उपायों पर विशेष जोर दिया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि होने की संभावना न रहे। इसके साथ ही कहा कि जनसुविधाओं पर भी विशेष नजर रखी जाए।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular