Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeउत्तर प्रदेशउन्नाव में गंगा स्नान के दौरान दो किशोर डूबे: एक का...

उन्नाव में गंगा स्नान के दौरान दो किशोर डूबे: एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी; गोताखोर आज करेंगे खोजबीन – Unnao News


उन्नाव11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उन्नाव के शुक्लागंज स्थित गंगा पुल के पास शनिवार दोपहर एक बजे गंगा स्नान के दौरान दो किशोर डूब गए। पांच किशोरों में से दो नदी की तेज धार में बह गए। एक किशोर अनस का शव मिल गया है। दूसरा किशोर समीर अभी लापता है।

एबी नगर मोहल्ले के पांच किशोर आनंद घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। इनमें 12 वर्षीय अनस, 14 वर्षीय समीर, 12 वर्षीय अहद, 13 वर्षीय असद और 14 वर्षीय महमूद आलम शामिल थे। घाट पर पानी का बहाव तेज था। किशोरों को गहराई का अंदाजा नहीं था।

घाट पर मौजूद पंडा श्रीध्वज ने तीन किशोरों को बचा लिया। अहद, असद और महमूद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। श्रीध्वज ने स्थानीय लोगों को सूचित किया। इसके बाद पुलिस और राहत दल को बुलाया गया।

गंगाघाट थाने के इंस्पेक्टर पी.के. मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आधे घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन में गोताखोरों ने अनस का शव निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

समीर की तलाश जारी है। रविवार को सुबह से गोताखोर नदी की तलहटी में खोजबीन करेंगे। प्रशासन ड्रोन से भी तलाश करने की योजना बना रहा है। अनस और समीर एक ही मोहल्ले के पड़ोसी और अच्छे दोस्त थे।

घाट पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हर कोई बेसब्री से किसी चमत्कार की उम्मीद लगाए बैठा है। स्थानीय प्रशासन ने घाट पर चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षा उपायों को पुख्ता करने की बात कही है। लोग यह भी मांग कर रहे हैं कि गर्मियों के दौरान ऐसे संवेदनशील घाटों पर लाइफ गार्ड और पुलिस की स्थायी तैनाती होनी चाहिए।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular