चंडीगढ़ से हिसार के लिए फ्लाइट शुरू
शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, चंडीगढ़ से हिसार के लिए सीधी फ्लाइट सेवा सोमवार से शुरू हो रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एलायंस एयर की एटीआर-72 सीटर फ्लाइट को सप्ताह में 2 दिन उड़ान भरने के लिए स्लॉट जारी कर दिए हैं। यह सेवा सोमवार और शुक्रवार को मिल
.
इस नई उड़ान सेवा से चंडीगढ़ एयरपोर्ट अब देश के 19 राज्यों से सीधा जुड़ गया है। चंडीगढ़ से हिसार की पहली उड़ान सोमवार दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी और शाम 4 बजकर 30 मिनट पर हिसार पहुंचेगी। वहीं, वापसी की फ्लाइट हिसार से शाम 4 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरेगी और शाम 5 बजकर 55 मिनट पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से हिसार की उड़ान का समय करीब 1 घंटा 10 मिनट और हिसार से चंडीगढ़ की उड़ान लगभग 1 घंटा रहेगा।
एलायंस एयर इस मार्ग पर फ्लैक्सी किराया मॉडल के तहत बुकिंग कर रही है, जिसमें किराया 1449 रुपए से 1704 रुपए के बीच तय किया गया है।
देश के 18 से ज्यादा शहरों से हो चुकी है कनेक्टिविटी
फिलहाल चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 12 फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। मुंबई और बेंगलुरु के लिए 6-6, जयपुर और श्रीनगर के लिए 4-4, लेह और हैदराबाद के लिए 2-2, जबकि अहमदाबाद, कोलकाता, धर्मशाला, गोवा, इंदौर, जम्मू, लखनऊ, चेन्नई, पटना और पुणे जैसे शहरों के लिए भी फ्लाइट्स चंडीगढ़ से संचालित हो रही हैं।
अयोध्या और नांदेड साहिब के लिए भी जल्द फ्लाइट सेवा
चंडीगढ़ एयरपोर्ट के सीईओ अजय वर्मा ने जानकारी दी कि हिसार के बाद अब अयोध्या और नांदेड साहिब के लिए भी सीधी फ्लाइट सेवा शुरू करने पर एयरलाइंस के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि ये दोनों धार्मिक स्थल हैं और यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी की प्राथमिकता में हैं।