Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeउत्तर प्रदेशआज और कल हीटवेव का अलर्ट: 40 डिग्री के पार पहुंचा...

आज और कल हीटवेव का अलर्ट: 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान; रात में भी बढ़ी गर्मी, 45 तक जाएगा पारा – Kanpur News


कानपुर में आज और कल हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं।

कानपुर में तापमान अब तेजी से चढ़ने लगे हैं। विक्षोभ का असर कम होते ही 18 दिन बाद शनिवार को दिन का तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 18 मई को दिन का पारा 42.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद से पारा 40 डिग्री के नीचे ही रहा। मौसम विभाग ने सोम

.

जून में सर्वाधिक रहा तापमान अप्रैल और मई माह में केवल सात-सात दिन ऐसे रहे जब दिन का पारा 40 डिग्री या इससे अधिक रहा है। जून के पहले छह दिवसों में भी तापमान 40 डिग्री के नीचे रहा। सीएसए में शनिवार को अधिकतम पारा 40.4 डिग्री रहा जो सामान्य से कम था। वहीं रविवार सुबह भी सुबह से कड़ी धूप निकली हुई है।

सुबह से निकली कड़ी धूप से छाता लेकर बचने का सहारा।

उत्तर पूर्वी हवाओं के बावजूद तापमान में वृद्धि एयरफोर्स वेदर स्टेशन पर दिन का पारा शनिवार को ही 40.6 डिग्री पहुंच गया था। दिन-रात का पारा बढ़ने से तपिश भरी गर्मी का अहसास शुरू हो गया है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि न्यूनतम नमी 29 और अधिकतम 50 फीसदी तक पहुंच गई।

वहीं उत्तर पूर्वी हवाओं के बावजूद तापमान में वृद्धि लगातार जारी है। मंगलवार तक इसके 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।शनिवार को न्यूनतम पारा सीएसए में 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सोमवार और मंगलवार को हीट वेव मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि जून में अब गर्मी की शुरुआत हुई है। नमी कम होने के साथ शुष्क मौसम होने लगेगा। इसमें हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। सोमवार और मंगलवार को हीट वेव रहने की संभावना है।

रविवार को आसमान साफ रहेगा। तापमान में वृद्धि भी हो सकती है। हीट वेव का दौर खत्म होने के बाद पांच ऐसे विक्षोभ व परिसंचरण हैं जो इससे अस्थायी रूप से राहत दिला सकते हैं। तापमान में फिर कमी हो सकती है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular