Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeउत्तर प्रदेश8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास: संतकबीरनगर में अधेड़...

8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास: संतकबीरनगर में अधेड़ ने चाबी खोजने के बहाने घर बुलाया, अश्लील वीडियो दिखाए – Sant Kabir Nagar News


देवीलाल गुप्ता | संतकबीर नगर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संतकबीरनगर के थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर में एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। शाम साढ़े सात बजे पड़ोस में रहने वाला 45 वर्षीय व्यक्ति चाबी खोजने के बहाने उसे अपने घर ले गया।

आरोपी ने बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाया। इसके बाद उसकी सलवार खोलकर छेड़छाड़ की। बच्ची के रोने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। देर रात बच्ची ने पेट दर्द की शिकायत की। पूछने पर उसने परिजनों को पूरी घटना बताई।

परिवार वाले आरोपी के घर पूछताछ करने गए। आरोपी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मगहर पुलिस चौकी ले गई। पीड़ित परिवार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। वहीं इस मामले में कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular