Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeमध्य प्रदेशबड़वानी में 13 में से 8 डायल-100 वाहन खराब: कंपनी ने...

बड़वानी में 13 में से 8 डायल-100 वाहन खराब: कंपनी ने किराए के वाहन पुलिस विभाग में अटैच किए, नया टेंडर भी नहीं हुआ – Barwani News


बड़वानी जिले में पुलिस की डायल-100 सेवा मेंटेनेंस के अभाव में बाधित हो रही है। जिले के 15 थानों और 6 चौकियों में कुल 13 डायल-100 वाहन हैं। इनमें से 8 खराब हो चुके हैं।

.

भारत विकास ग्रुप कंपनी ने खराब वाहनों की जगह किराए पर बोलेरो वाहन उपलब्ध कराए हैं। कंपनी को मिला 5 साल का टेंडर दो साल पहले समाप्त हो चुका है। अब तक नया टेंडर नहीं हुआ। इसलिए टेंडर की अवधि को समय-समय पर बढ़ाया जा रहा है।

15 नए वाहनों का प्रस्ताव भेजा

जिला डायल-100 प्रभारी विजय सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश स्तर पर नई डायल-100 के लिए टेंडर हो चुके हैं। जिले के लिए 15 नए वाहनों का प्रस्ताव भोपाल भेजा गया है। वर्तमान में सेवा दे रहे वाहन लगभग 10 साल पुराने हैं।

1 नवंबर 2015 को शुरू की गई डायल-100 सेवा लोगों को त्वरित पुलिस सहायता पहुंचाने के लिए है। पुराने वाहन बार-बार खराब होते हैं। कम एवरेज के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए अस्थायी समाधान के रूप में किराए के वाहन लगाए गए हैं।

इस तरह खराब पड़े हैं पुलिस के डायल 100 वाहन।

नए वाहन आने के बाद भी दो महीने से ज्यादा का समय लगेगा

वहीं अगस्त या सितंबर से नई डायल 100 वाहन जिले को मिलने की संभावना जताई जा रही है। टेंडर खुलने के बाद जल्द ही नए वाहन थाने पहुंचेंगे, लेकिन इससे पहले नई एजेंसी को तय मानकों के आधार पर नए वाहन खरीदने और उन्हें एफआरवी में मोडिफाई कराने में दो महीने से ज्यादा का समय लग सकता है।

जिला मुख्यालय के थाने में दो वाहन अटैच हैं। ये वाहन शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी कवर करते हैं। बड़वानी के झंडा चौक और दूसरा वाहन तलून गांव के पॉइंट पर है। तलून पॉइंट वाला कोतवाली थानों सहित सिलावद व अंजड़ थाने मुख्यालय में एक वाहन आसपास के कुछ गांवों को कवर करता है। झंडा चौक वाला डायल-100 वाहन कोतवाली थाना के तहत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करता है। इन दोनों वाहन को थाना क्षेत्रों की आने वाली सूचनाओं को अटेंड करने की जिम्मेदारी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular