Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeछत्तीसगढकांग्रेस बोली- 10 हजार से ज्यादा स्कूल बंद होंगे: युक्तियुक्तकरण के...

कांग्रेस बोली- 10 हजार से ज्यादा स्कूल बंद होंगे: युक्तियुक्तकरण के खिलाफ आंदोलन का ऐलान, कहा- शिक्षकों के पद भी होंगे खत्म – Jashpur News


छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस ने आंदोलन की घोषणा की है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भानु प्रताप सिंह ने जशपुर में पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में 10,463 स्कूलों को बंद करने जा रही है।

.

भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस फैसले से न सिर्फ शिक्षक प्रभावित होंगे। स्कूलों में काम करने वाले रसोइए, भृत्य, सफाईकर्मी और मध्यान्ह भोजन से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूह भी इससे प्रभावित होंगे।

उन्होंने कहा कि सरगुजा और बस्तर जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। इन क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि दर्ज संख्या के आधार पर स्कूल संचालन से कई बच्चे प्राथमिक शिक्षा से वंचित रह जाएंगे।

युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस करेगी आंदोलन।

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती का वादा किया था। लेकिन अब युक्तियुक्तकरण के नाम पर 10 हजार शिक्षकों का पद समाप्त किया जा रहा है।

इस दौरान पूर्व विधायक विनय भगत, प्रदेश सचिव हीरूराम निकुंज, जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular