Sunday, June 8, 2025
Sunday, June 8, 2025
Homeबिहारगया की बेटी की दिल्ली में मौत, पति गिरफ्तार: 2 महीने...

गया की बेटी की दिल्ली में मौत, पति गिरफ्तार: 2 महीने पहले शादी हुई थी; मां बोली- दामाद का अफेयर था, मारकर लटका दिया – Gaya News


गया की रहने वाली मयूरी की दिल्ली के पांडव नगर में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। 2 जून को ससुराल में उसकी बॉडी मिली। 2 महीने पहले 6 मार्च को उसकी शादी हुई थी।

.

मयूरी की मां ने बताया- वो हमारी इकलौती बेटी थी। दामाद का एक लड़की से अफेयर चल रहा था। देवर-पति ने उसकी हत्या कर के फंदे से लटका दिया। वो हत्या को आत्महत्या बताना चाहते थे।’

परिवार ने मंडावली थाने में केस दर्ज कराया है। दिल्ली पुलिस ने मयूरी के पति विपुल कुमार को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। बाकी आरोपी फरार हैं।

इस मामले में पति, सास, ससुर, देवर और प्रेमिका रितिका के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 जून को परिजनों को मौत की सूजना मिली। 3 को परिजन दिल्ली पहुंचे। वहां से केस करने के बाद 4 जून को डेड बॉडी लेकर आ गए।

लड़की के ससुराल नवादा के रोह ले गए। वहां चचेरे देवर ने मुखाग्नि दी। लड़की MBA पास थी। पति प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था।

6 मार्च को विपुल के साथ मयूरी की शादी हुई।

बेटी को साथ नहीं ले जाना चाहता था दामाद

मां पूनम सिंह ने बताया- ‘बेटी सुसाइड कभी नहीं कर सकती। उसे मारा गया है। वो हम लोगों को हिम्मत देती थी। कहती थी मम्मी ऐसे नहीं, वैसे करो। मेरी बेटी कमजोर पड़ने वाली नहीं थी।

QuoteImage

शादी के बाद से दामाद फ्लैट और कार के लिए मयूरी को प्रताड़ित करता था। यही नहीं वह अपने साथ उसे दिल्ली ले जाने को भी तैयार नहीं था।विपुल के मां बाप पर जब काफी दबाब बनाया तो 20 मई को लड़की को ले गया और 2 जून को मार दिया। दामाद का एक लड़की रितिका से अवैध संबंध था। उसके चक्कर में मेरी बेटी की हत्या हुई है। इस बात का पता मयूरी को दिल्ली जाने के बाद चला।

QuoteImage

ससुराल में जमीन पर पड़ा मयूरी का शव।

ससुराल में जमीन पर पड़ा मयूरी का शव।

पति ने आत्महत्या की दी जानकारी

मयूरी ने अपने भाई गौरव से पति के अफेयर की बात बताई थी। गौरव ने बताया- ‘2 जून की दोपहर को बहन मयूरी से बात हुई थी। शाम को करीब 7 बजे बजे विपुल का फोन आता है और वह बताता है कि उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है।’

‘यही नहीं जब मौके पर गए तो पता चला कि पुलिस के आने के पहले ही विपुल ने बॉडी को फांसी के फंदे से उतार कर जमीन पर रख दिया गया था।’

‘ऐसे में साफ पता चलता है कि बहन मयूरी की पूरी प्लानिंग के साथ पहले हत्या की गई, फिर फांसी पर लटका दिया गया। मृतका की मां ने कहा है कि मुझे इंसाफ चाहिए। दामाद हमेशा जेल में ही रहे।’

कार और फ्लैट की थी मांग

भाई ने आगे बताया- ‘केस में पुलिस ने लापरवाही की है। बॉडी को देख कर नहीं लग रहा था कि बहन ने आत्महत्या की है। बहन ने बहनोई के अफेयर की जानकारी दी थी।’

‘उसका रितिका नाम की लड़की से प्रेम प्रसंग था, जो मुंबई में एचआर का काम करती है। इसके बाद उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। कार और फ्लैट की मांग कर रहा था।’

मंडावली थाने के इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया- ‘केस प्रारंभिक स्टेज में है। जांच चल रही है। कार्रवाई भी हुई है। केस इनिशियल स्टेज में होने की वजह से फिलहाल कुछ भी जानकारी नहीं दी जा सकती है। डेवलपमेंट होने पर आगे की जानकारी दी जाएगी।’

————————

ये खबर भी पढ़िए…

20 दिन पहले रची गई सुरभि हत्याकांड की साजिश:पति ने गर्लफ्रेंड, भाई और हॉस्पिटल स्टाफ के साथ किया मर्डर, सबूत मिटाए; नार्को टेस्ट की तैयारी

पटना के एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर सुरभि राज हत्याकांड का मंगलवार को खुलासा हो गया है। पुलिस के अनुसार सुरभि के पति राकेश रौशन उर्फ चंदन (34) ने मर्डर की साजिश रची थी। अस्पताल की 30 साल की HR अलका से राकेश का अफेयर चल रहा था। अलका शादीशुदा है पर उसका ब्रेकअप हाे गया है। सुरभि अलका और राकेश के अफेयर का विरोध करती थी। बताया जाता है कि विरोध को लेकर ही सुरभि की हत्या की गई। हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए राकेश ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी काे 20 दिन पहले ही बंद करा दिया था। पूरी खबर पढ़िए



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular