अयोध्या2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अयोध्या के रुदौली कोतवाली क्षेत्र में डेयरी संचालक राघवेंद्र यादव की हत्या का मामला अभी भी अनसुलझा है। नौ मई 2025 की रात करीब 11:30 बजे अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर अख्तियारपुर के पास यह घटना हुई थी।
जानकारी के मुताबिक नैपुरा गांव के राघवेंद्र यादव अपने छोटे भाई अरविंद के साथ अलग-अलग बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कार सवार बदमाशों ने नुकीले हथियार से राघवेंद्र पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल अवस्था में राजेंद्र यादव अस्पताल भिजवाया जहां ले जाते समय रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने घटना की जांच में 150 से अधिक सीडीआर और 70 से ज्यादा वाहनों की जांच की है। घटना के आधे घंटे पहले और बाद तक गुजरी कारों के मालिकों से पूछताछ की गई। जांच टीम रंजिश, जमीन विवाद, आशनाई और व्यवसाय की प्रतिस्पर्धा समेत कई दिशाओं में काम कर रही है। लेकिन अभी नतीजा शून्य है।
अयोध्या मंडल समेत आसपास के जिलो के अलावा दिल्ली और मुंबई तक संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अभी तक न तो आरोपियों की पहचान कर पाई है और न ही हत्या का कारण पता लगा पाई है।
क्षेत्राधिकारी आशीष निगम ने बताया कि कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। वे प्रभारी निरीक्षक के साथ दो बार मृतक के घर जाकर परिजनों को आश्वासन दे चुके हैं कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस टीम प्रयास में लगी हुई है।