Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeपंजाबजगराओं की महिला कनाडा पहुंचकर पति को छोड़ा: युवक ने पढ़ाकर...

जगराओं की महिला कनाडा पहुंचकर पति को छोड़ा: युवक ने पढ़ाकर आईलेट्स क्रेक कराया, 50 लाख खर्च किए; पत्नी-ससुर पर FIR – Jagraon News



लुधियाना के जगराओं से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक परिवार ने कनाडा जाने की चाह में अपनी बहू को आईलेट्स की पढ़ाई करवाकर विदेश भेजा, जिस पर उन्होंने 50 लाख रुपए खर्च किए। लेकिन कनाडा पहुंचते ही बहू ने परिवार को धोखा दे दिया।

.

मामले में पुलिस ने पत्नी परनीत कौर और उसके पिता भवनजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पीड़ित सुखदर्शन सिंह के मुताबिक, शादी के समय यह तय हुआ था कि लड़की को कनाडा भेजा जाएगा और वह बाद में अपने पति को बुलाकर पीआर दिलवाएगी।

परिवार ने लड़की की पढ़ाई, हवाई टिकट और अन्य खर्चों पर 50 लाख रुपए खर्च किए। लेकिन कनाडा पहुंचने के बाद लड़की ने न सिर्फ पति को पीआर करवाने से मना कर दिया, बल्कि रिश्ता भी तोड़ लिया। डीएसपी इंदरजीत सिंह के अनुसार, जांच के बाद थाना जोधा में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular