Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeझारखंडपतरातू में बाइक दुर्घटना: अनियंत्रित स्प्लेंडर से गिरा युवक, अस्पताल में...

पतरातू में बाइक दुर्घटना: अनियंत्रित स्प्लेंडर से गिरा युवक, अस्पताल में मौत; साथी फरार – Ramgarh (Jharkhand) News



रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में एक हीरो होंडा स्प्लेंडर से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद टेंपो चालक मिथुन करमाली और कुछ स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के ब

.

मृतक का साथी हुआ फरार

मृतक की जेब से मिले एक छोटे बैग में 3,500 रुपए मिले, जबकि उसकी अन्य जेबें खाली थीं। दुर्घटनाग्रस्त स्प्लेंडर का नंबर JH24 E 7255 है, जिसके मालिक का नाम रमेश कुमार यादव है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के समय मृतक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था, जो मौके से फरार हो गया।

नहीं हो सकी है मृतक की पहचान

पतरातू पुलिस मौके पर पहुंच गई है और अज्ञात मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। टेंपो चालक मिथुन करमाली की तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की है, क्योंकि आजकल अधिकतर लोग दुर्घटना के समय मदद करने की बजाय वीडियो और फोटो बनाने में व्यस्त रहते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular