Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeपंजाबजालंधर में 25 साल की युवती के साथ रेप: शादी का...

जालंधर में 25 साल की युवती के साथ रेप: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, आरोपी फरार; FIR दर्ज – Jalandhar News



पंजाब के जालंधर में एक 25 साल की लड़की के साथ शादी का झांसा देकर एक युवक ने रेप कर दिया। आरोपी ने रेप करने के बाद लड़की को शादी से मना कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत जालंधर देहात पुलिस के थाना गोराया में दर्ज करवाई।

.

जिसके बाद मामले में पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी की पहचान जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के थाना सदर एरिया में पड़ते गांव थाबलके के रहने वाले जाफर अली के रूप में हुई है। जिसकी गिरफ्तारी फिलहाल बाकी है।

शनिवार को पीड़ित ने दी आरोपी के खिलाफ शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार जाफर अलगी ने पीड़िता के साथ शादी का झांसा दिया था और कई बार उसी झांसे में लेकर पीड़िता के साथ रेप किया गया। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो उसने एक दिन शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद बीते शनिवार को पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी और मामले की जांच की मांग की।

एसएचओ बोले- FIR हुई है, पूरा मामला नहीं पता क्या

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता का मेडिकल करवाया गया और पुलिस ने तुरंत प्रभाव से एफआईआर दर्ज कर ली। पीड़ित लड़की गोराया के कानहा ढेसियां की रहने वाली है। इस मामले में जिस थाने में एफआईआर दर्ज हुई, उस थाने के एसएचओ सिकंदर सिंह विर्क ने कहा- एफआईआर दर्ज हुई है, मगर मुझे पूरा मामला नहीं पता क्या है। ू



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular