Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeबिहारगया सदर प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण: कई कर्मचारी...

गया सदर प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण: कई कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले, वेतन रोकने का आदेश; बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – Gaya News


गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर मंगलवार सुबह 10:30 बजे औचक निरीक्षण के लिए सदर प्रखंड कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में सबसे पहले अटेंडेंस रजिस्टर देखा। इस दौरान राजस्व विभाग के कई कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले।

.

प्रधान लिपिक रीता कुमारी, उच्च लिपिक श्याम दास, अशोक कुमार सिंह, निम्न लिपिक शिव शंकर दास, मंजीत कुमार, उर्दू अनुवादक रामदास अहमद, रानू गुप्ता, सौरव कुमार, श्वेता कुमारी, नवीन कुमार, प्रणव अली अमीन समेत दो परिचारी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे।

बाल विकास परियोजना कार्यालय, प्रखंड कृषि कार्यालय, सांख्यिकी शाखा और मनरेगा कार्यालय का भी निरीक्षण किया। वहां भी सीडीपीओ, कृषि पदाधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी, मनरेगा के अभियंता समेत कई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। अगले आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया है।

निरीक्षण के लिए सदर प्रखंड कार्यालय पहुंचे डीएम।

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

इसके अलावा उन्होंने आरटीपीएस काउंटर का भी जायजा लिया। वहां मौजूद लोगों से उन्होंने बात की। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सभी जरूरी जानकारी से संबंधित पोस्टर कार्यालय के बाहर लगाने के निर्देश दिए। बीते एक सप्ताह में आए आवेदनों की संख्या और निपटारे का भी लेखा-जोखा मांगा।

उन्होंने लोगों की शिकायतें भी सुनीं। अधिकत्तर शिकायतें हल्का कर्मचारी और अंचल कर्मियों की अनुपलब्धता को लेकर थी। करीब ढाई घंटे तक कार्यालय में घूम-घूमकर निरीक्षण किया। स्पष्ट तौर पर कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular