Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeउत्तर प्रदेशराजगीर-मिस्त्री की बेटियां चाइना में बजाएंगी काशी का डंका: राष्ट्रीय हैंडबॉल...

राजगीर-मिस्त्री की बेटियां चाइना में बजाएंगी काशी का डंका: राष्ट्रीय हैंडबॉल कैंप में पहली बार वाराणसी की भागीदारी, नेशनल में मनवाया था लोहा – Varanasi News



.

अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए भारतीय महिला हैंडबॉल टीम में काशी की दो बेटियों ने जगह बनाई है। मंगलवार को भारतीय खेल प्राधिकरण के गांधी नगर सेंटर में दो दिवसीय चयन परीक्षण हुआ। जिले की नैना यादव लेफ्ट बैक पोजीशन और कोमल राय बतौर गोलकीपर चुनी गईं।

भगवानपुर गांव निवासी नैना यादव के पिता राजगीर मिस्त्री है। कोमल राय भवानीपुर गांव की रहने वालीं है। पिता राजगीर मिस्त्री का काम करते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन में अगले माह होने वाली प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम की शिविर के लिए 28 बालिकाओं का चयन हुआ है।

शिविर 11 जून से गांधी नगर में लगेगा। अंतिम रूप से चयनित टीम 11वीं एशियन यूथ विमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। दोनों कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। दोनों खिलाड़ी बाबू आरएन सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परमानंदपुर में डॉ. आशा सिंह की देखरेख में अभ्यास करती हैं। चयन पर भारतीय हैंडबॉल संघ कोषाध्यक्ष विनय सिंह, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के कार्यकारी सचिव अमित पांडेय, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह, संयुक्त सचिव विभव सिंह और जिला हैंडबॉल संघ के सचिव शम्स तबरेज शैंपू ने बधाई दी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular