Friday, June 13, 2025
Friday, June 13, 2025
Homeदेश7 दिनों में देश का टेंपरेचर 8-13°C बढ़ा: बठिंडा में तापमान...

7 दिनों में देश का टेंपरेचर 8-13°C बढ़ा: बठिंडा में तापमान 47.6°C, देश में सबसे गर्म; राजस्थान के गंगानगर का पारा फिर 47°C पार


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Rajasthan Haryana IMD Heatwave Alert| Kerala Monsoon Rainfall

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ/जयपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में गर्मी का दौर जारी है। पिछले सात दिनों में देशभर के तापमान में 8 से 13 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ है। मंगलवार को पंजाब का बठिंडा 47.6 °C के साथ देश में सबसे गर्म रहा। वही, हरियाणा के सिरसा में मंगलवार को पारा 46.2 डिग्री दर्ज किया गया।

राजस्थान में भी गर्मी और हीटवेव का तेज असर जारी है। मंगलवार को राजस्थान के 3 शहरों का तापमान 46 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में 47.4°C, कोटा में 46.3°C और बीकानेर में पारा 46 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में अगले 4 दिन (14 जून तक) हीटवेव और तेज गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

दिल्ली में मंगलवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। यहां अधिकतम तापमान 43.8°C दर्ज किया गया, लेकिन गर्मी 47°C जैसी फील की गई। बुधवार को दिल्ली का तापमान 45°C के आसपास रहने की उम्मीद है।

इधर, केरल में फिर से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। केरल के उत्तरी जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 जून को 4 और 14 जून को 9 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular