Friday, June 13, 2025
Friday, June 13, 2025
Homeमध्य प्रदेशबैतूल-औबेदुल्लागंज फोरलेन अधूरा, वसूली जारी: बैतूल विधायक ने नितिन गडकरी को...

बैतूल-औबेदुल्लागंज फोरलेन अधूरा, वसूली जारी: बैतूल विधायक ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र; कहा- निर्माण पूरा होने तक वसूली रुके – Betul News


घोड़ाडोंगरी (बैतूल) विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके की फाइल फोटो।

बैतूल के घोड़ाडोंगरी से विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। इसमें बैतूल से औबेदुल्लागंज तक के फोरलेन मार्ग पर कुंडी टोल प्लाजा की वसूली रोकने की मांग की है।

.

विधायक ने बताया कि फोरलेन का निर्माण अभी अधूरा है। बरेठा घाट, भौरा और इटारसी के पास सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। इसके बावजूद टोल वसूली जारी है। उन्होंने इसे जनता के साथ अन्याय बताया है।

पत्र में कई मांगें रखी गई हैं।

विधायक गंगा ने लिखा- वसूली तुरंत रोकी जाए पत्र में कई मांगें रखी गई हैं। फोरलेन के पूरा होने तक टोल वसूली तुरंत रोकी जाए। अधूरे मार्ग की गुणवत्ता और एलाइनमेंट की जांच स्वतंत्र तकनीकी एजेंसी से कराई जाए। बैतूल जिले के स्थानीय लोगों को टोल टैक्स से छूट दी जाए। साथ ही अधूरे फोरलेन का निर्माण तेजी से पूरा किया जाए।

विधायक ने कहा कि इस मुद्दे पर क्षेत्र की जनता में भारी असंतोष है। उन्होंने मंत्री से इस विषय पर तुरंत संज्ञान लेने और संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular