Friday, June 13, 2025
Friday, June 13, 2025
Homeराज्य-शहरपंजाब के होटल में जुए का अड्डा पकड़ा: 16 गिरफ्तार, 25.30...

पंजाब के होटल में जुए का अड्डा पकड़ा: 16 गिरफ्तार, 25.30 लाख कैश-13 मोबाइल-6 कारें जब्त – Punjab News


पंजाब पुलिस द्वारा जुआ खेलने आए लोगों कसे बरामद फोन, नकदी व अन्य सामान।

पंजाब के जीरकपुर में केसी रॉयल होटल में चल रहे जुए के अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने जुआ खेल रहे 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें होटल के कर्मचारी भी शामिल थे।

.

पुलिस टीम ने मौके से 25.30 लाख कैश, 13 मोबाइल फोन और 6 कारें बरामद की हैं। जीरकपुर थाने में जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है। इस मामल में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

पंजाब पुलिस की तरफ से अपने मीडिया अकाउंट पर दी गई जानकारी

पुलिस को मिला था इनपुट पुलिस को इनपुट मिला हुआ था कि होटल में जुआ खेला जाता है। साथ ही इसमें कई नामी लोग शामिल होते है। इसके बाद पुलिस ने पूरी स्ट्रेटजी बनाकर होटल में दबिश दी। साथ ही आरोपियो को रंगे हाथों दबोचा गया है। इस मामले में इस मामले में जीरकपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। मोहाली पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाली है। यह अपनी तरह का नया मामला है, जब इस तरह का बड़ा मामला सामने आया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular