औरंगाबाद में तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर द
.
टक्कर के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से भाग गया। घायल की पहचान शुभम सिंह(22) के तौर पर हुई है। सिर में चोटें आई हैं। मां(45) का पैर टूट गया है। घटना शहर के क्षत्रिय नगर के पास NH-19 की है।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया, ‘मां-बेटे आवश्यक काम से औरंगाबाद शहर गए थे। काम खत्म होने के बाद देर रात घर लौट रहे थे। इस दौरान ट्रक की चपेट में आ गए। डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया है। इलाज के लिए वाराणसी लेकर जा रहे हैं।’
स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया।
स्थानीय लोगों में नाराजगी
वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस मौक पर पहुंची थी। लेकिन कुछ देर बाद गाड़ी में बैठ कर चले गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्थानीय बमेंन्द्र ने बताया कि पुलिस की कार्यशैली से लोगों में नाराजगी है। लोगों का कर्तव्य है कि दुर्घटना के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाना। सरकार इसके लिए लोगों को प्रोत्साहित भी करती है। सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को गुड सेमेरिटन अवॉर्ड भी दिया जाता है।