Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeमध्य प्रदेशसतना में सीजन की सबसे गर्म रात: 31.5 डिग्री रहा तापमान,...

सतना में सीजन की सबसे गर्म रात: 31.5 डिग्री रहा तापमान, दिन का पारा 42 डिग्री के पार पहुंचा​​​​​​​​​​​​​​ – Satna News


सतना में इस बार नौतपा में ज्यादा गर्मी नहीं पड़ी, लेकिन अब तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दिन के साथ रातें भी गर्म हो गई हैं। बुधवार को सतना का तापमान 42.4 डिग्री पहुंचा, जो संभाग में सबसे ज्यादा रहा। वहीं, रात का तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवा

.

नौतपा में केवल एक दिन 40 के पार गया पारा

मौसम विभाग के अनुसार, 25 मई से 2 जून के बीच के नौतपा में केवल 28 मई को पारा 40 डिग्री के पार गया था। बाकी दिनों में अपेक्षाकृत कम गर्मी दर्ज की गई। इसके बावजूद जून की शुरुआत से अब तापमान में फिर तेजी आई है।

गर्मी के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गर्मी के दिनों में आई गिरावट मौसम विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अप्रैल से जून तक आमतौर पर 50 दिन ऐसे होते हैं जब पारा 40 डिग्री के आसपास या उससे ऊपर रहता है। लेकिन इस बार अप्रैल-मई की अवधि में सिर्फ 33 दिन ही ऐसा हुआ। यानी गर्मी के तीखे दिनों में करीब 33% की गिरावट दर्ज की गई है। परंपरागत रूप से अप्रैल में 10 दिन, मई में पूरे 31 दिन और जून में 9 दिन पारा 40 डिग्री के पार चला जाता था।

रीवा संभाग में सतना सबसे गर्म बुधवार को रीवा संभाग के चारों जिलों में सबसे अधिक गर्म सतना रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री रहा। सीधी में 42.2 डिग्री, रीवा में 42 डिग्री और सिंगरौली में 41 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार-बुधवार की रात अब तक की सबसे गर्म रात रही। न्यूनतम तापमान 31.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है। इससे पहले 14 मई को रात का न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री था।

लोग धूप से बचने के लिए चेहरे को धक कर घर से बाहर निकल रहे।

लोग धूप से बचने के लिए चेहरे को धक कर घर से बाहर निकल रहे।

नमी का स्तर भी घटा बुधवार को सुबह हवा में नमी 46 फीसदी और शाम को घटकर 31 फीसदी रही। इससे गर्म हवाओं का असर और बढ़ गया है। फिलहाल मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राहत की संभावना नहीं जताई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular