Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeबिहार'कांग्रेस-नेहरू की गलती को पीएम मोदी सुधार रहे हैं': गिरिराज सिंह...

‘कांग्रेस-नेहरू की गलती को पीएम मोदी सुधार रहे हैं’: गिरिराज सिंह बोले- खड़गे बुजुर्ग हो गए हैं, आज पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ा है – Begusarai News


बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोल रहे हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 11 साल में 33 गलतियां की हैं। लेकिन गलतियां प्रधानमंत्री ने नहीं, कांग्र

.

मल्लिकार्जुन खड़गे साहब बुजुर्ग हो गए हैं। इसके बाद भी गांधी परिवार की पारिवारिक दास्तां से मुक्ति नहीं मिली है। नेहरू और कांग्रेस के शासन में की गई गलतियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुधार करके भारत के मान सम्मान की लड़ाई लड़ी है। आज पूरी दुनिया में भारत के लोगों का मान सम्मान बढ़ा है।

QuoteImage

नेहरू के बाद इंदिरा गांधी ने भी गलती की

गिरिराज सिंह ने आगे कहा, ‘गलतियां तो कांग्रेस ने की है। नेहरू ने कश्मीर को संयुक्त राष्ट्र संघ में ले जाने की गलती की है। उन्होंने तिब्बत में गलतियां की है। नेहरू ने 34 हजार वर्ग किलोमीटर चीन की जमीन छोड़ दी। उनके बाद इंदिरा गांधी ने गलती की। बंटवारे के समय अगर पीओके को भारत में मिला लेते तो बेहतर होता।

QuoteImage

कांग्रेस ने गलतियों की श्रृंखला खड़ा की है। नरेंद्र मोदी जब से आए हैं कांग्रेस की गलतियों को सुधारने का काम कर रहे हैं। सुधारते-सुधारते पूरे दुनिया में भारत का झंडा बुलंद किया है। खड़गे साहब नरेंद्र मोदी को दस बार प्रणाम करें तभी कांग्रेस की जो गलती है, समझ में आएगा।

QuoteImage



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular