Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया में रोडवेज बस में किराए को लेकर विवाद: यात्री ने...

देवरिया में रोडवेज बस में किराए को लेकर विवाद: यात्री ने कम किराया देने की जिद की, परिचालक से मारपीट; आधे घंटे तक रुकी बस – Deoria News


अनुग्रह नारायण शाही | देवरिया4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रोडवेज बस में किराए को लेकर विवाद।

देवरिया में रोडवेज बस में किराए को लेकर यात्री और परिचालक के बीच विवाद हो गया। बुधवार शाम करीब 5 बजे सलेमपुर से देवरिया जा रही बस (यूपी 52 बीटी 7069) में एक यात्री मुसैला तक जाने के लिए बैठा।

परिचालक ने जब किराया मांगा तो यात्री ने लोकल होने का हवाला देते हुए कम किराया देने की बात कही। परिचालक के मना करने पर यात्री ने अपशब्दों का प्रयोग किया। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

अन्य यात्रियों ने बीच-बचाव किया। विवाद के कारण बस करीब 30 मिनट तक सड़क पर खड़ी रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यात्री को बस से उतारा, जिसके बाद बस अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।

देवरिया डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि किराए को लेकर हुए विवाद की शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular