| कानपुर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कानपुर के तीन बिजली उपकेंद्रो पर गुरुवार को बिजली का शटडाउन लेकर AB केबल डालने का कार्य विद्युत विभाग केस्को के द्वारा किया जाएगा। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इन उपकेद्रों पर बिजली का शटडाउन लिया जाएगा …
- विद्युत कॉलोनी उपकेंद्र पर छेदी सिंह का पुरवा इलाके में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया जाएगा।
- बिठूर उपकेंद्र पर शारदा मंदिर और शनि देव चौराहे इलाके में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक बिजली का शटडाउन लिया जाएगा।
- सिंहपुर उपकेंद्र पर बरहट ,फत्तेपुर, ईश्वरीगंज , चंडी पुरवा इलाके में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।