Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeउत्तर प्रदेशनानी के घर आई 2 साल की मासूम की मौत: मेरठ...

नानी के घर आई 2 साल की मासूम की मौत: मेरठ में नशे में धुत कार चालक ने कुचला, परिजनों से मारपीट भी की – Meerut News


मेरठ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गौतमबुद्ध नगर से गर्मियों की छुट्टी में नानी के घर आई 2 साल की मासूम शिवि की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह की है।

हसनपुर कदीम निवासी सोहन पाल सिंह की पोती शिवि अपनी मां के साथ मायके आई थी। सुबह वह घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला सुनील तेज रफ्तार में महिंद्रा कार लेकर आया। आरोप है कि वह शराब के नशे में था। कार की टक्कर से शिवि गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय लोग तुरंत बच्ची को अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार जब आरोपी के घर पहुंचा तो उनके साथ मारपीट की गई। इससे गांव में तनाव का माहौल बन गया।

भावनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular