Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeझारखंडमारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी, रिहाई की मांग पर प्रदर्शन: ग्रामीणों...

मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी, रिहाई की मांग पर प्रदर्शन: ग्रामीणों ने कोडरमा-जमुआ मार्ग किया जाम, 5 घंटे बाद यातायात बहाल – koderma News



डोमचांच थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर हमले के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों ने कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मामला 5 जून का है, जब मसनोडीह निवासी पिंकू कुमार ने डोमचांच थाने में बबन मेहता के खिलाफ शिकायत दर

.

पिंकू कुमार ने बताया कि वह महेशपुर चौक स्थित अपनी दुकान से रात 8 बजे कार में घर लौट रहे थे। मसनोडीह में बबन मेहता के घर के पास बबन मेहता और करीब 25 लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। आरोप है कि बबन मेहता ने उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।

पिंकू कुमार ने बबन मेहता को झूठे मामले में फंसाया: ग्रामीण

डोमचांच थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने मामला दर्ज कर बीती रात एक बजे बबन मेहता को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के विरोध में मसनोडीह के ग्रामीण सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों का कहना है कि पिंकू कुमार ने बबन मेहता को झूठे मामले में फंसाया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि बबन मेहता के खिलाफ पहले से कई शिकायतें और मामले दर्ज हैं। दोनों पक्षों के बीच एक जमीन का विवाद वर्षों से चल रहा है। कुछ महीने पहले भी इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular