Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeहरियाणाराजौंद में नगर पालिका कर्मचारी संघ का प्रदर्शन: 13-14 मई को...

राजौंद में नगर पालिका कर्मचारी संघ का प्रदर्शन: 13-14 मई को उल्टी झाड़ू लेकर विरोध, 16 मई को भूख हड़ताल – rajaund News



राजौंद में बैठक करते हुए संघ पदाधिकारी एवं सदस्य।

हरियाणा में नगर पालिका कर्मचारी संघ ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की है। कैथल जिले के राजौंद में नगर पालिका कर्मचारी संघ की मीटिंग प्रधान संदीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संघ की प्रमुख मांगों में न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपए करना और अस्थाय

.

मांगों के परिपत्र अभी तक नहीं जारी

राज्य मुख्य संगठन कर्ता शिवचरण ने बताया कि सरकार ने 7 अगस्त 2024, 22 अक्टूबर 2022 और 2018 में मानी गई मांगों के परिपत्र अभी तक जारी नहीं किए हैं। सफाई और सीवरमैन को नियमित भर्ती के तहत स्थायी करने, पोर्टल पर हाजरी की व्यवस्था समाप्त करने की मांग लंबित है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार शहरी और ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 27 हजार रुपए वेतन का आदेश जारी करना बाकी है।

समान काम समान वेतन की मांग

वहीं फायर विभाग में 2,268 सेक्शन पदों पर 1,340 पे-रोल कर्मचारियों को मर्ज करके समान काम-समान वेतन की मांग है। विरोध स्वरूप 13-14 मई को सभी शहरों के मुख्य बाजारों में उल्टी झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। 16 मई को नगर पालिकाओं, नगर परिषदों और नगर निगमों में 8 घंटे की भूख हड़ताल होगी। कर्मचारी संघ 20 मई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भी भाग लेगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular