Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसपा प्रतिनिधिमंडल ने आदित्य के परिजनों से की मुलाकात: पीड़ित परिवार...

सपा प्रतिनिधिमंडल ने आदित्य के परिजनों से की मुलाकात: पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय का दिलाया भरोसा – Deoria News


अनुग्रह नारायण शाही | देवरिया3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सपा प्रतिनिधिमंडल ने आदित्य के परिजनों से मुलाकात की।

देवरिया के खुखुन्दू थाना क्षेत्र में आदित्य गोंड उर्फ सूरज की मौत के मामले में समाजवादी पार्टी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के आदेश पर सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली।

जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस कुछ अपराधियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिले में अव्यस्क बच्चे भी अपराध की राह पर चल रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

सपा जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि पार्टी उनके साथ खड़ी है और न्याय दिलाकर रहेगी।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, अशोक सिंह कुशवाहा, रामपुर कारखाना विधानसभा अध्यक्ष परमहंस यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। महेंद्र प्रसाद गोंड, लक्ष्मण निषाद, सपा जिला उपाध्यक्ष प्रज्ञानन्द चौधरी और अन्य कार्यकर्ता भी इस दौरान उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular