Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeपंजाबसंगरूर में ठेकेदार ने सुसाइड किया: फंदा लगाया, मरने पहले पत्नी...

संगरूर में ठेकेदार ने सुसाइड किया: फंदा लगाया, मरने पहले पत्नी को भेजी वीडियो; साथी पर परेशान करने का आरोप – Sangrur News



संगरूर में देर रात एक पाइपलाइन ठेकेदार ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने आज 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। भवानीगढ़ पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में मृतक जितेंद्र सिंह की पत्नी रेणु ने बताया कि उनका परिवार गंगानगर का रहने वाला है।

.

रेणु के अनुसार, उनके पति ने सुसाइड से पहले एक मोबाइल रिकॉर्डिंग भेजी थी। इस रिकॉर्डिंग में जितेंद्र ने बताया था कि दो ठेकेदार कुलदीप और सुनील और एक अन्य व्यक्ति कमलजीत उसे परेशान कर रहे हैं। उसने यह भी कहा था कि अगर उसे कुछ होता है तो इन तीनों को जिम्मेदार माना जाए।

इसके बाद जितेंद्र ने गले में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular