Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeउत्तर प्रदेशमोहाना में नदी से मिला युवक का शव: ग्रामीणों ने देख...

मोहाना में नदी से मिला युवक का शव: ग्रामीणों ने देख पुलिस को बुलाया, घटना की हो रही जांच – Siddharthnagar News


इंतेजार हैदर | सिद्धार्थनगर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र में एक युवक का शव नदी में मिला है। शव पुल के नीचे पानी में उपलाता हुआ दिखा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान रेहरवा गांव के एक युवक के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर बुलाया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गहन जांच जारी है। मृत्यु के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular