Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeराज्य-शहरजमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट: मऊगंज पिता-पुत्र घायल; 5...

जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट: मऊगंज पिता-पुत्र घायल; 5 लोगों पर केस दर्ज – Mauganj News


मऊगंज जिले के मझिगवां गांव में गुरुवार को जमीनी विवाद दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल मऊगंज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

.

कृष्णा साकेत और राजेश साकेत निवासी मझिगवां के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। गुरुवार शाम को दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान कृष्णा साकेत और उनके बेटे कैलाश साकेत घायल हो गए।

थाना प्रभारी गोविंद तिवारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। राजेश साकेत, ओमप्रकाश साकेत, रोशन साकेत समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पिता-पुत्र मारपीट में घायल हुए।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular