Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeबिहारनगर विकास मंत्री जिवेश कुमार का शेखपुरा दौरा: 44 करोड़ से...

नगर विकास मंत्री जिवेश कुमार का शेखपुरा दौरा: 44 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन – Sheikhpura News


नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार ने गुरुवार को शेखपुरा का दौरा किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंथन सभागार में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

.

मंत्री ने शेखपुरा नगर परिषद में 23 करोड़ 95 लाख रुपए की 107 योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही 20 करोड़ 67 लाख रुपए की 126 योजनाओं का उद्घाटन भी किया।

बैठक की अध्यक्षता करते नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार।

बैठक में मंत्री, विधायक सहित कई रहे मौजूद

बैठक में विधायक विजय कुमार, सभी नगर निकायों के मुख्य पार्षद, जदयू के जिला अध्यक्ष रंधीर कुमार सोनी और भाजपा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती मौजूद रहे। डीएम शेखपुरा ने जल-जीवन-हरियाली के प्रतीक के रूप में मंत्री को पौधा भेंट किया।

मंत्री को पौधा देते शेखपुरा के डीएम।

मंत्री को पौधा देते शेखपुरा के डीएम।

कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर हुई चर्चा

बैठक में कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा हुई। इनमें मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना, पेयजल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन 2.0 शामिल थे। मंत्री ने हर घर में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

स्वागत गेट बनाने का निर्देश

मंत्री ने सभी नगर निकायों में विकास चौक बनाने और शहर के प्रवेश द्वार पर स्वागत गेट बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने बड़े नगर निकायों में डिलक्स शौचालय और पिंक टॉयलेट बनाने पर भी जोर दिया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular