Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeछत्तीसगढअहमदाबाद फ्लाइट हादसा...रायपुर से अहमदाबाद की फ्लाइट रद्द: बीजेपी और कांग्रेस...

अहमदाबाद फ्लाइट हादसा…रायपुर से अहमदाबाद की फ्लाइट रद्द: बीजेपी और कांग्रेस ने रद्द किए कार्यक्रम, सीएम साय ने जताया दुख, मृतकों को दी श्रद्धांजलि – Raipur News


अहमदाबाद विमान हादसे के बाद रायपुर-अहमदाबाद फ्लाइट्स रद्द, भाजपा-कांग्रेस के राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। जिसके बाद रायपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट रद्द कर दी गई है। इसके अलावा, बीजेपी ने प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। सीएम साय ने भी हादसे पर दुख

.

सीएम साय ने X लिखा है कि, गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना की खबर अत्यंत हृदयविदारक है। इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, परिजनों के दुख में सहभागी हूं। मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 13 जून के सभी कार्यक्रम किए रद्द

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 13 जून 2025 को प्रस्तावित अपने सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने यह जानकारी देते हुए कहा, यह निर्णय हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के सम्मान और उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करने के उद्देश्य से लिया गया है।

लंदन जा रही थी एयर इंडिया की फ्लाइट

बता दें कि, अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। विमान में 242 पैसेंजर सवार थे। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था। हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है।

ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी। प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular