Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeउत्तर प्रदेशबदायूं में पुलिस लाइन पहुंचे एसएसपी: पुलिसकर्मियों से की शारीरिक व्यायाम,...

बदायूं में पुलिस लाइन पहुंचे एसएसपी: पुलिसकर्मियों से की शारीरिक व्यायाम, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण – Badaun News


बदायूं3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बदायूं में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया। सीओ उझानी डॉ. देवेन्द्र कुमार ने परेड का संचालन किया।

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों का टोलीवार टर्न आउट चेक किया। पुलिसकर्मियों को फिट रखने के लिए परेड ग्राउंड में दौड़ करवाई गई। शस्त्रों के संचालन और रख-रखाव का अभ्यास भी कराया गया।

देखें 5 तस्वीरें…

इसके बाद एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन का व्यापक निरीक्षण किया। क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार और विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया। पुलिस कैंटीन, गैस एजेंसी और पुलिस मॉडर्न स्कूल का भी निरीक्षण किया।

नए रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की तैयारियों को लेकर आरटीसी बैरक का निरीक्षण किया गया। स्कूल, अस्पताल और भोजनालय की व्यवस्थाओं को देखा। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी सहसवान कर्मवीर सिंह और प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह सहित सभी थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular