Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeपंजाबफिरोजपुर में 2 साल से बंद है लाइट- साउंड शो: स्वतंत्रता...

फिरोजपुर में 2 साल से बंद है लाइट- साउंड शो: स्वतंत्रता सेनानियों की दी जाती थी जानकारी, कंपनी मरम्मत से मुकर रही – Firozpur News



फिरोजपुर के हुसैनीवाला बार्डर पर होने वाला शो दो साल से बंद पड़ा है।

पंजाब के फिरोजपुर में हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीदी स्मारक पर स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा सुनाने वाला लाइट एंड साउंड शो पिछले दो साल से बंद पड़ा है। यह शो केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत नवंबर 2021 में 45.7 करोड़ रुपए की लागत से शुरू कि

.

41 मिनट का यह ऑडियो-विजुअल शो शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की यादों को संजोने के लिए बनाया गया था। इसमें बीके दत्त, चंद्रशेखर आजाद और लाला लाजपत राय जैसे क्रांतिकारियों के बलिदान को भी दिखाया जाता था। मॉडर्न प्रोजेक्शन और ध्वनि प्रणाली से सजा यह शो पंजाब और अन्य राज्यों के सैलानियों में काफी लोकप्रिय था।

कंपनी ने मरम्मत का खर्च उठाने से मना किया

शो का प्रबंधन ट्राइ कलर इंडिया शास्पील प्राइवेट लिमिटेड को पांच साल के रखरखाव अनुबंध पर दिया गया था। अगस्त 2023 में बारिश के दौरान सतलुज नदी में जलस्तर बढ़ने से शो को बंद करना पड़ा। बाढ़ के पानी से स्मारक क्षेत्र में जलभराव हो गया। इससे पांच हाई-पावर प्रोजेक्टर समेत पूरा हार्डवेयर क्षतिग्रस्त हो गया।

कंपनी ने बाढ़ को प्राकृतिक आपदा बताते हुए मरम्मत का खर्च उठाने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि यह उनके दायित्व के दायरे में नहीं आता। इस वजह से पर्यटक और स्थानीय लोग निराश हैं।

जल्द शुरू किया जाएगा शो : उपायुक्त

इस संबंध में उपायुक्त दीपशिखा शर्मा ने बताया कि पंजाब पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत चल रही है और इसे जल्द ही फिर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि ग्राउंड टीम के साथ बैठक की गई है, जिसमें यह पाया गया है कि सिस्टम के कुछ उपकरण ठीक हैं और कुछ को मरम्मत या बदलने की आवश्यकता है, जिस पर काम जारी है। उम्मीद है कि यह ऐतिहासिक शो जल्द ही फिर से अपनी भव्यता के साथ दर्शकों का मन मोह सकेगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular