मृतक की पहचान निपेनिया कुलुडीह निवासी असील महतो (55) के रूप में हुई है।
धनबाद में बीती देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने बलियापुर से गोविंदपुर जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्ग
.
रिश्तेदार से मिल घर लौटते वक्त हुआ हादसा
हादसे में बाइक पर बैठा एक और शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान निपेनिया कुलुडीह निवासी असील महतो (55) के रूप में हुई है, जो पेशे से सेंटिंग मिस्त्री थे। वे देर रात अपने रिलेटिव से मिल लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।
हादसे में उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, हादसे के बाद ट्रक को मौके पर छोड़ ड्राइवर भाग निकला। आक्रोशित लोगों ने ट्रक का शीशा तोड़ डाला।
सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाती पुलिस।
मुआवजे की मांग पर सड़क किया जाम
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

आक्रोशित लोगों ने ट्रक का शीशा तोड़ डाला।
यातायात पूरी तरह बाधित हो गया
सूचना मिलते ही बलियापुर थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बलियापुर अंचल अधिकारी और सिंदरी विधायक बबलू महतो भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया। चार घंटे तक सड़क जाम रहा, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
वहीं, सिंदरी विधायक बबलू महतो ने कहा कि इस सड़क पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जो चिंता का विषय है। उन्होंने अंचल अधिकारी से बातचीत कर पीड़ित परिवार को शीघ्र उचित मुआवजा दिलाने की बात कही। विधायक के हस्तक्षेप से भी ग्रामीणों को भरोसा मिला और जाम को समाप्त किया गया।

ग्रामीणों में दुर्घटना को लेकर आक्रोश है। उन्होंने मुआवजे की मांग की है, जिसे जल्द तय कर उचित कार्रवाई की जाएगी। वार्ता के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटा दिया और यातायात सामान्य हो गया। -प्रवीण कुमार सिंह, अंचलाधिकारी, बलियापुर