Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeहरियाणाभिवानी में कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर: घर से...

भिवानी में कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर: घर से बाजार जाते समय एक्सीडेंट, घायल को किया रेफर – Bhiwani News



भिवानी में स्कूटी सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी। जिसके कारण स्कूटी सवार घायल हो गया। एक्सीडेंट उस समय हुआ जब स्कूटी सवार घर से बाहर जा रहा था। इसी दौरान कार ने उसे टक्कर मर दी। जिसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इध

.

भिवानी के गांव लिलस हाल सिवानी के वार्ड नंबर 14 निवासी रमनदीप ने सिवानी थाना में शिकायत दी। 12 जून को वह घर से सिवानी बाजार की ओर स्कूटी पर जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर एजेंसी के पीछे से एक कार आई। जो काफी तेज रफ्तार में थी और चालक लापरवाही से चलाता हुआ आया। जिसने स्कूटी को सीधी टक्कर मारी। जिसके कारण स्कूटी टूट गई और वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस एक्सीडेंट में उसके हाथों व पैर में गंभीर चोटें आई। गाड़ी के पीछे वाली नंबर प्लेट नहीं थी।

वहीं एक्सीडेंट के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जिसे उपचार के लिए सिवानी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने घायल को उपचार के बाद भिवानी के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular