Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeमध्य प्रदेशधूप से बचने गमछा बांधकर निकल रहे लोग: खजुराहो में तापमान...

धूप से बचने गमछा बांधकर निकल रहे लोग: खजुराहो में तापमान 47.8 और छतरपुर में 44 डिग्री पहुंचा, 15-16 जून को बारिश का अलर्ट – Chhatarpur (MP) News


खजुराहो में अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री और छतरपुर में 44 डिग्री दर्ज।

छतरपुर और खजुराहो में गर्मी ने रिकॉर्ड स्तर छू लिया है। खजुराहो में तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं छतरपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नौगांव में भी पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

.

15 और 16 जून को भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 15 और 16 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को 20 प्रतिशत बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को तापमान 41 डिग्री, सोमवार को 39 डिग्री और मंगलवार को 37 डिग्री तक गिर सकता है।

शहर के छत्रसाल चौराहे के पास प्याऊ से पानी पीते राहगीर।

दोपहर के समय सड़कों पर छाया सन्नाटा

भीषण गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है। लोग सिर पर गमछा या कपड़ा बांधकर ही बाहर निकल रहे हैं। शहर के छत्रसाल चौराहे के पास प्याऊ से लोग राहत पा रहे हैं।

जिले में इस साल बारिश का आंकड़ा पिछले साल से ज्यादा है। पिछले साल 1068.3 मिमी बारिश हुई थी, जबकि इस साल अब तक 1074.9 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular