Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeहरियाणाफतेहाबाद में पशु व्यापारी का मर्डर: पड़ोसी व उसके साथियों ने...

फतेहाबाद में पशु व्यापारी का मर्डर: पड़ोसी व उसके साथियों ने छुरी से काटा गला; रुपए के लेन देन पर विवाद – Fatehabad (Haryana) News



रतिया के नागरिक अस्पताल में मौजूद पशु व्यापारी के परिजन।

फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र के गांव लांबा में एक पशु व्यापारी की हत्या कर दी गई। पशु व्यापारी के गले पर छुरी से वार किए गए। हत्या का आरोप पड़ोसी व उसके साथियों पर लगा है। मर्डर पैसे के लेनदेन को लेकर किया गया है। हत्या की सूचना पाकर रतिया सदर थाना पुलिस

.

जानकारी के अनुसार, करीब 42 वर्षीय विनोद कुमार पशुओं की खरीद बेच का काम करता था। उसके पड़ोस में ही उसका रिश्तेदार सुखदेव सिंह भी रहता है। दोनों का पैसे के लेनदेन का कोई मामला था। इसी मामले को लेकर शुक्रवार देर रात को सुखदेव सिंह अपने दो-तीन साथियों के साथ विनोद कुमार के घर आया। आते ही सुखदेव व उसके साथियों ने छुरी से विनोद पर हमला कर दिया। इससे विनोद की हत्या हो गई।

दोनों के बीच है रिश्तेदारी

गांव लांबा के सरपंच गुरदेव सिंह ने बताया कि गांव में मर्डर हुआ है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। पशु व्यापारी विनोद कुमार व सुखदेव सिंह दोनों मामा-बुआ के बेटे हैं। मर्डर के कारणों के बारे में परिवार के सदस्य या पुलिस ही बता सकती है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रतिया के नागरिक अस्पताल में रखा हुआ है। रतिया के सदर थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि हत्या आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular