छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण अस्पताल के बाथरूम में 12 साल की बच्ची ने नवजात को जन्म दिया। प्रसव के बाद नवजात को मारने के लिए मां-बेटी ने बाथरूम के इंडियन टॉयलेट सीट में डाल दिया, जहां वो फंसा रह गया। जिससे मौत हो गई। वहीं, बच्ची की तबीयत
.
जानकारी के मुताबिक, कटेकल्याण ब्लॉक निवासी बच्ची 7वीं क्लास में पढ़ती है। 13 जून को उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। उसकी मां उसे कटेकल्याण अस्पताल में इलाज कराने ले गई। हालांकि, इलाज से पहले उसके पेट में दर्द उठा। मां बाथरूम लेकर गई, जहां बच्ची ने नवजात को जन्म दिया।
प्रसव के बाद नवजात को मारने के लिए मां-बेटी ने बाथरूम के इंडियन टॉयलेट सीट में डाल दिया, जहां वो फंसा रह गया। जिससे मौत हो गई।
बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो किया गया रेफर
शुरुआती जानकारी के अनुसार, उसे मारने के लिए बाथरूम के टॉयलेट सीट में डाल दिया गया। जिससे नवजात का शव फंसा गया। उसकी मौत हो गई। दोनों मां-बेटी बाथरूम से निकल गए। वहीं, बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जब कुछ मरीज बाथरूम गए, तो उन्होंने टॉयलेट सीट में नवजात का शव देखा। इसकी जानकारी अस्पताल के लोगों को दी गई। नवजात के शव को बाहर निकाला गया। डॉक्टर्स ने अस्पताल में लगे CCTV फुटेज भी खंगाले। जिसमें मां-बेटी बाथरूम से बाहर निकलते नजर आए।
करीब 8 से 9 महीने का था नवजात- CMHO
बच्ची अभी जिला अस्पताल में भर्ती है। आज नवजात के शव का पोस्टमॉर्टम भी हो गया है। DNA जांच बाकी है। दंतेवाड़ा CMHO अजय रामटेके ने कहा कि, शव देखकर लग रहा है कि नवजात करीब 8 से 9 महीने का था। पुलिस को भी जानकारी दे दी गई है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
बच्ची कैसे हुई गर्भवती ?
बच्ची की उम्र महज 12 साल है। वो गर्भवती कैसे हुई ? उसका रेप कहां हुआ ? फिलहाल इन सभी सवालों के जवाब पुलिस खंगाल रही है। दंतेवाड़ा SP गौरव राय ने कहा कि, यह पॉस्को का भी मामला है। पुलिस की जांच जारी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
…………………………………….
इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…
दुष्कर्म के बाद नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म: जशपुर में डर से नवजात को झाड़ियों में फेंका, मौत;थाने में शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाबालिग से तीन साल तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, आरोपी के यौन शोषण से नाबालिग गर्भवती हो गई और उसने सात महीने के बच्चे को जन्म दिया। डर से उसने बच्चे को झाड़ियों में फेंक दिया था। पढ़ें पूरी खबर…