Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशसतलोक आश्रम से लापता हुई 65 वर्षीय महिला: रायबरेली से सत्संग...

सतलोक आश्रम से लापता हुई 65 वर्षीय महिला: रायबरेली से सत्संग सुनने आई थी, तीन दिन से कोई सुराग नहीं मिला – Shamli News


शामली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लापता महिला का फोटो।

रायबरेली से शामली के सतलोक आश्रम में सत्संग सुनने आई 65 वर्षीय कृष्णावती के लापता होने का मामला सामने आया है। 10 जून को सुबह 5 बजे आश्रम पहुंची कृष्णावती अपने पति राम सेवक पाल के साथ आई थी।सत्संग के दौरान व्यवस्था के तहत पुरुषों और महिलाओं को अलग-अलग बैठाया गया था। शाम को वापसी के समय कृष्णावती नहीं मिलीं। बस रायबरेली के लिए रवाना हो गई।

पुलिस अब वृद्ध महिला की तलाश में जुटी

उनके पति राम सेवक पाल तलाश के लिए रुके, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर 11 जून को वे भी रायबरेली लौट गए। तीन दिन बाद कृष्णावती के बेटे राजकुमार और पोते शिवांशु मोटरसाइकिल से झिंझाना थाने पहुंचे। उन्होंने वेदखेड़ी स्थित सतलोक आश्रम में जाकर अपनी मां की तलाश की।

कोई जानकारी न मिलने पर थाना समाधान दिवस में पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि आश्रम में 8, 9 और 10 जून को सत्संग का आयोजन था। कृष्णावती के आश्रम पहुंचने के बाद उनकी पुत्रवधू से भी बात हुई थी। पुलिस अब वृद्ध महिला की तलाश में जुटी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular