Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशदुधवा नेशनल पार्क में पर्यटन सत्र समाप्त: 15 जून से नवंबर...

दुधवा नेशनल पार्क में पर्यटन सत्र समाप्त: 15 जून से नवंबर तक बंद रहेंगे पार्क, अभी तक विस्टाडोम कोच की सभी सीटें फुल – Lakhimpur-Kheri News


लखीमपुर-खीरी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखीमपुर-खीरी: दुधवा नेशनल पार्क में पर्यटन सत्र 15 जून से समाप्त हो जाएगा। दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजामोहन ने यह जानकारी दी। पार्क अब नवंबर में ही पर्यटकों के लिए खुलेगा।

किशनपुर अभयारण्य बाघों की साइटिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां सैलानियों को नियमित रूप से बाघों के दर्शन होते हैं। पिछले वर्ष पर्यटन सत्र 25 जून तक था। इस बार समय सीमा में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

पार्क बंद होने से पहले सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को दोनों पालियों में 30 जिप्सियों में करीब 150 सैलानियों ने जंगल भ्रमण किया। मैलानी से बिछिया तक किशनपुर और भीरा जंगल होकर जाने वाली विस्टाडोम कोच की सभी सीटें 29 जून तक बुक हो चुकी हैं।

दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक डॉ. रंगा राजू टी के अनुसार, पर्यटन सत्र प्रत्येक साल नवंबर से शुरू होता है। यहां की प्राकृतिक छटा और दुर्लभ वन्य जीवों के कारण सैलानी आकर्षित होते हैं। पार्क में बाघ, तेंदुआ, जंगली हाथियों के झुंड और गैंडे देखे जा सकते हैं। मानसून समाप्ति के बाद पार्क 15 नवंबर 2025 को फिर से खुलेगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular