Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या में गोमती नदी में डूबा छात्र, मौत: कामाख्या धाम दर्शन...

अयोध्या में गोमती नदी में डूबा छात्र, मौत: कामाख्या धाम दर्शन करने था गया, खेती कर परिवार का चलाता था खर्च – Sultanpur News


असगर नकी | सुलतानपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुल्तानपुर के हलियापुर के फत्तेपुर गांव निवासी 17 वर्षीय सौरभ गुप्ता की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। सौरभ अयोध्या में अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी।

शुक्रवार को वह कामाख्या धाम के दर्शन के लिए गया था। दोस्तों के साथ गोमती नदी में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। स्थानीय गोताखोरों और SDRF की टीम ने देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया। शनिवार सुबह टीम को सौरभ का शव मिल गया।

शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे जब शव गांव पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। मां बेटे के शव को देखकर बेहोश हो गईं। सौरभ तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। परिवार में 70 वर्षीय दादा, मां, दो छोटे भाई और एक बहन हैं।

कुछ समय पहले एक दुर्घटना में सौरभ के पिता राजेंद्र की मृत्यु हो चुकी थी। बड़ा बेटा होने के कारण परिवार की सारी जिम्मेदारी सौरभ पर थी। वह पढ़ाई के साथ-साथ खेती-किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। उसकी मृत्यु से परिवार का एकमात्र सहारा टूट गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular