Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeझारखंडजमुआ में ज्वैलर्स से लूट का खुलासा: 6 आरोपी गिरफ्तार, लूटे...

जमुआ में ज्वैलर्स से लूट का खुलासा: 6 आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए जेवरात और 2 देसी पिस्टल बरामद – Giridih News



गिरफ्तार आरोपियों में पचंबा के भोला सिंह और मो. समीर अंसारी, धनबाद के मुनेश्वर बेलदार, मुफ्फसिल के अजय दास और राजू कुमार दास तथा जमुआ के छोटू सिंह शामिल हैं।

गिरिडीह जिले की जमुआ पुलिस ने लूट की एक बड़ी वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गए जेवरात और दो देसी पिस्टल बरामद किए हैं।

.

एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि घटना 22 मई की है, जब जमुआ के पोबी मोड़ के पास विशाल ज्वैलर्स के मालिक विशाल कुमार सोनी से तीन बदमाशों ने लूटपाट की थी। दुकान बंद कर घर जाते समय सफेद अपाची पर सवार बदमाशों ने उन्हें रोका।

घायल कर 5 हजार रुपए के साथ जेवरात लूट लिए थे

पिस्टल दिखाकर जेवरात और रुपए से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी और विशाल को घायल कर 5 हजार रुपए के साथ जेवरात लूट लिए।

आरोपियों ने कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकारी

खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में पचंबा के भोला सिंह और मो. समीर अंसारी, धनबाद के मुनेश्वर बेलदार, मुफ्फसिल के अजय दास और राजू कुमार दास तथा जमुआ के छोटू सिंह शामिल हैं।

एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए जेवरात, दो देसी पिस्टल और दो बाइक बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जमुआ और धनवार थाना क्षेत्र में पूर्व में हुई कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular