सनी गुप्ता, संभल6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
संभल में अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
उत्तर प्रदेश के संभल में अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर पर सैनी शाक्य मौर्य कुशवाहा माली सभा ने कैंडल मार्च निकाला।
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने मृतकों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही केंद्र और गुजरात सरकार से पीड़ित परिवारों की मदद की मांग की। भाजपा सभासद पति प्रमोद सैनी समेत कई गणमान्य लोग इस अवसर पर मौजूद रहे।

ईश्वरचंद सैनी एडवोकेट ने बताया कि 12 तारीख को अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट में 242 यात्री सवार थे। दुर्घटना में सिर्फ एक व्यक्ति बच पाया। विमान एमबीबीएस के छात्रों के अध्ययन क्षेत्र में गिरा।
ऋषिपाल सिंह ने कहा कि इस दुर्घटना से सभी को गहरा दुख हुआ है। उन्होंने भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने की कामना की। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।