अहमदाबाद3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पीड़ित परिवारों से संपर्क बनाने के लिए 230 टीमें बनाई गई हैं। जो शवों को सही सलामत पहुंचाने और कागजी कार्रवाई पूरी करने में परिवारों की मदद करेंगीं।
अहमदाबाद विमान हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 275 पहुंचा। शनिवार रात तक 248 शवों के DNA सैंपल लिए गए। इनमें से 19 मैच हुए। 3 शव उनके परिजनों को सौंपे गए हैं। उनके डेथ सर्टिफिकेट भी तत्काल उपलब्ध कराए गए।
एम्बुलेंस के जरिए सिक्योरिटी के साथ शवों को उनके गृहनगर पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए 230 टीमें बनाई गई हैं, जो मृतकों के परिजनों के सीधे संपर्क में हैं। 192 एम्बुलेंस और वाहन स्टैंडबाय पर हैं। हादसे में जान गंवाने वाले विदेश नागरिकों में से 11 के परिजन आज अहमदाबाद पहुंच सकते हैं।
शवों को रखने के लिए 170 ताबूत बनाने का ऑर्डर है। इनमें से 100 के करीब ताबूत वडोदरा से अहमदाबाद लाए गए हैं। बाकी के ताबूत बनाने का काम लगातार जारी है।
DGCA के आदेश पर एअर इंडिया ने अपनी फ्लीट में शामिल 9 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की वन-टाइम सेफ्टी चेक की। 24 की होना बाकी है। एयरलाइन के पास 26 बोइंग 787-8 और सात बोइंग 787-9 हैं।

प्लेन हादसे का फुटेज

अहमदाबाद एयरपोर्ट का CCTV फुटेज का सामने आया है। इसमें टेकऑफ के 49वें सेकेंड में प्लेन क्रैश होता दिखा।
पायलट का आखिरी मैसेज सामने आया अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले में विमान के पायलट सुमित सभरवाल का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को भेजा गया आखिरी मैसेज सामने आया है। 4-5 सेकेंड के संदेश में सुमित कह रहे हैं, ‘मेडे, मेडे, मेडे… थ्रस्ट नहीं मिल रहा। पावर कम हो रही है, प्लेन उठ नहीं रहा। नहीं बचेंगे।’
यात्रियों की पूरी लिस्ट यहां क्लिक करके देखें…

अहमदाबाद सिविल अस्पताल के बाहर बैठे मृतकों के परिजन।

शनिवार को क्रेन के जरिए विमान का मलबा हटाया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घटनास्थल का दौरान किया। अस्पताल जाकर घायलों से भी मिले।
प्लेन हादसे को ग्राफिक्स के जरिए समझिए

अहमदाबाद प्लेन हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
1. देखिए अहमदाबाद प्लेन क्रैश PHOTOS में, सड़कों पर लाशें बिखरीं, शरीर जले-पहचानना मुश्किल गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 100 से ज्यादा यात्री मारे गए हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। (पूरा हादसा देखने के लिए क्लिक करें)
2. अहमदाबाद सिविल अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से लेकर पहुंचे शव, अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी अहमदाबाद प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से शवों को ले जाया जा रहा है। अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी होने के बाद ब्लड डोनेशन की अपील की है। (पल-पल की जानकारी के लिए क्लिक करें)
3. अहमदाबाद में प्लेन डॉक्टर हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया:लंच के समय अतुल्य हॉस्टल में 50-60 इंटर्न डॉक्टर मौजूद थे, अब तक 6 शव मिले
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया था। जिनमें रेजिडेंट डॉक्टर रहते थे। घटना के दौरान हॉस्टल में 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स मौजूद थे। ज्यादातर मेस में लंच कर रहे थे। धमाके का असर इतना था कि अंदर मौजूद डॉक्टरों के शव भी टुकड़ों में बिखर गए। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)
4. भारत के 5 बड़े प्लेन हादसे: हरियाणा में दो प्लेन टकराए, 349 मौतें, कर्नाटक में खाई में गिरा अहमदाबाद प्लेन हादसे में अब तक 100 शव बरामद हुए हैं। हम आपको देश के 5 बड़े हादसों के बारे में बता रहे हैं। (पढ़ने के लिए क्लिक करें)
5. विजय रूपाणी 3 दिन पहले लुधियाना से लौटे थे:उपचुनाव में प्रचार किया, तीन साल से पंजाब-चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे
अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन में पंजाब BJP के प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन हो गया। वह 3 साल से पंजाब और चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे। उन्होंने 3 दिन पहले लुधियाना में वेस्ट हलका के उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार जीवन गुप्ता के लिए प्रचार किया था। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)
प्लेन हादसे से जुड़े अपडेट्स को पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मार्च में प्लेन के दाएं इंजन की मरम्मत हुई
PTI के मुताबिक, एअर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान के दाएं इंजन की मार्च में मरम्मत की गई थी। इसके अलावा बाएं इंजन की भी जांच की गई थी। जून 2023 में इसकी पूरी जांच की गई थी। अगली जांच इस साल दिसंबर में होनी थी। प्लेन में GE एयरोस्पेस के बनाए GEnx इंजन लगे थे। प्लेन के इंजन कोई समस्या नहीं थी।
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शव से जुड़ी जानकारी के लिए अस्पताल ने नंबर जारी किए
अहमदाबाद सिविल अस्पताल ने शवों की जानकारी के लिए नंबर जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि केवल इन नंबरों अधिकृत व्यक्ति के किए कॉल पर ही ध्यान दें। यह कॉल DNA मैच और शव के आने की सूचना देगा। 9429915911, 9429916096, 9429916118, 9429916378, 9429916608, 9429916622, 9429916682, 9429916758, 9429916771, 9429916875।
7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पायलट्स ने MAYDAY कॉल दिया था
DGCA के मुताबिक, उड़ान भरते ही पायलट्स ने ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को MAYDAY कॉल दिया था। इसका मतलब कि इमरजेंसी की सूचना दी। लेकिन इसके बाद ATC के कॉल्स का कोई जवाब नहीं मिला।
7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्लेन ने 200 फीट ऊंचाई तक उड़ान भरी, फिर गिरने लगा
अहमदाबाद से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 हादसे का शिकार हो गई थी। विमान ने अधिकतम 200 फीट ऊंचाई तक उड़ान भरी और उसके बाद वह नीचे गिरने लगा। उसकी गिरने की रफ्तार -475 फीट प्रति मिनट रिकॉर्ड की गई।
8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
टाटा ग्रुप मृतकों के परिजन को ₹1 करोड़ देगा
टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा- टाटा ग्रुप द्वारा मृतकों के परिजन को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सभी घायलों का इलाज पूरी तरह टाटा ग्रुप की ओर से कराया जाएगा।
बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के निर्माण में भी टाटा ग्रुप मदद करेगा। एअर इंडिया ने भी घायलों और मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ रुपए के अलावा 25 लाख रुपए की अतिरिक्त मदद का ऐलान किया है।
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बोइंग के CEO बोले- जांच में पूरा सहयोग करेंगे
बोइंग के CEO केली ऑर्टबर्ग ने कहा, ‘हम यात्रियों और क्रू मेंबर्स के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। अहमदाबाद में हादसे से प्रभावित सभी लोगों के साथ हमारी सहानुभूति है।’
उन्होंने एअर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बोइंग की एक टीम जांच में भारत की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की पूरी मदद के लिए तैयार है।