Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeबिहारनीट परीक्षा में शुभम ने हासिल किया 569 अंक: 2023 में...

नीट परीक्षा में शुभम ने हासिल किया 569 अंक: 2023 में मनपसंद कॉलेज नहीं मिलने पर नहीं लिया एडमिशन, गांव के बनेंगे पहले डॉक्टर – Madhubani News


मधुबनी के बासोपट्टी प्रखंड स्थित कौआहा गांव के शुभम कुमार झा ने नीट 2025 परीक्षा में 569 अंक प्राप्त किए हैं। वह गांव के पहले छात्र हैं जिन्होंने नीट में इतनी उच्च सफलता हासिल की है। शुभम ने 2023 में भी नीट परीक्षा पास की थी। लेकिन मनपसंद कॉलेज नहीं

.

पहले इंजीनियर बनने का सपना रखने वाले शुभम ने अपने दादा के मार्गदर्शन में मेडिकल की राह चुनी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता मधु कुमारी और छोटे कुमार झा को दिया है।

शुभम की सफलता पर उसे मिठाई खिला रहे पिता।

परिवार ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी

बासोपट्टी प्रखंड के पूर्व प्रमुख और शुभम के चाचा बीरेंद्र उर्फ नुनु झा ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। शुभम की सफलता पर परिवार में जश्न का माहौल है। दादी उर्मिला देवी, नाना पुष्कर ठाकुर समेत पूरे परिवार ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

शुभम की यह उपलब्धि गांव के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। उनकी बहनें रागनी, जुली, जूही, नंदनी और भाभी बंदना, रौशनी झा तथा नन्ही नब्या शिक्षा ने भी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular